Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में युवती से 2 साल तक रेप:बोली- घर में घुसकर जबरदस्ती की, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल


किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 21 वर्ष पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व आरोपी मिस्टर रेजा, निवासी हल्दीखोड़ा थाना कोचाधामन, अपने भाई के ससुराल रहमानगंज आया-जाया करता था। इसी दौरान आरोपी उस पर बुरी नजर रखता था और मौका मिलने पर अश्लील बातें करता था। वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी
युवती के अनुसार, 11 मई 2024 को वह घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुस आया और जबरन कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। वीडियो का डर दिखाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा
पीड़िता ने बताया कि आरोपी लंबे समय तक वीडियो का भय दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिया। बाद में आरोपी विदेश चला गया और वहां से कथित तौर पर युवती के अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने लगा। फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही
आवेदन में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी अब उसे पांच लाख रुपये देने और ऐसे ही साथ रहने और बार बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर लगातार फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने कहा कि इस घटना से उसका जीवन प्रभावित हो गया है और समाज में जीना मुश्किल हो गया है। महिला थाना अध्यक्ष सुनता कुमारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles