Sunday, May 10, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नाबालिग की सिर मुंडवाकर, फिर करायी शादी

नाबालिग की सिर मुंडवाकर, फिर करायी शादी

कुरसेला

कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार एक गांव में नाबालिग बच्चे की जबरन शादी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने कथित तौर पर 12 वर्षीय किशोर का आधा सिर मुड़वाकर 11 वर्षीय किशोरी की मांग में सिंदूर डलवा दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा, भीड़ ने कराई शादी

व्हाट्सएप ग्रुप पर दी गई जानकारी के अनुसार गांव में ग्रामीणों ने दो नाबालिग जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने किशोर का आधा सिर मुड़वा दिया. बाल मुंडवाने के बाद भीड़ के बीच किशोर से किशोरी की मांग में सिंदूर डलवाकर विवाह करा दिया. शादी के बाद किशोर-किशोरी का हाथ पकड़कर चला गया.

थानाध्यक्ष बोले: जांच के लिए कहा, आवेदन नहीं मिला

इस बाबत कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि इस तरह के मामले की जानकारी सामने आ रही है. गांव में पुलिस कैंप को मामले की जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा गया है. इस मामले में अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. सत्यता पाए जाने पर नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी.

कानूनन अपराध

बता दें कि नाबालिग की शादी कराना बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत दंडनीय अपराध है. इसमें दो साल तक की कैद और एक लाख रुपये तक जुर्माना का प्रावधान है.

The post नाबालिग की सिर मुंडवाकर, फिर करायी शादी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles