Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग एसपी ने परिजनों के साथ की मां भद्रकाली की पूजा


इटखोरी| मां भद्रकाली की रविवार को हजारीबाग जिले के एसपी अमन कुमार ने अपने परिजनों के साथ श्रद्धा और भक्ति से पूजा-अर्चना की। माता रानी की पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण के सुफल नाथ, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर और सहस्त्र शिवलिंगम समेत कई धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मत्था टेककर जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली तथा शांति व्यवस्था के लिए आराधना की। मां की दर्शन पूजन के बाद उन्होंने कहा कि भद्रकाली मंदिर में मां की पूजा करने से हृदय में सुकून और शांति मिली है। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर में कुछ नया-नया विकास कार्य हो रहा है। यहां का विकास और बेहतर स्वच्छता पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह धार्मिक स्थल बेहतर होगा। अंत में मंदिर के कार्यालय कच्छ में मंदिर सदस्य रतन शर्मा, योगेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने उन्हें मां भद्रकाली का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इसके बाद वे हजारीबाग जिले के लिए रवाना हो गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles