Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

एक्वा वर्ल्ड में मदर्स डे मना, खुशबू बेस्ट मदर


रांची| एक्वा वर्ल्ड, मछली घर में मदर्स डे पर स्पेशल कार्यक्रम आयोजित हुआ। शाम में अलग-अलग प्रतियोगिताओं के जरिए बेस्ट मदर का चयन किया गया। मम्मी और बच्चों की टीमों के बीच प्रश्नोत्तर राउंड हुआ, इसके बाद मां थीम के गीतों पर कैटवॉक ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रतियोगिता में खुशबू को बेस्ट मदर का खिताब मिला, जबकि रजनी दूसरे और नूपुर तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार स्नेहा, आकृति, मधुलिका, बेबी और नूर को दिए गए। इससे पहले दीपांजलि और स्वस्तिका के समूह ने ‘मेरी मां’ गीत पर प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना बटोरी। मुख्य अतिथि पूजा रे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में एक्वा वर्ल्ड समूह के चेयरमैन प्रतुल शाह देव और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles