Monday, May 11, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद:किसानों को लाखों रुपए का नुकसान, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण


रामगढ़ जिले में बेमौसम बारिश और तेज ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। भदानीनगर ग्राम चिकोर, लादि, सुद्दी, पाली, बारीडीह और कोढ़ी क्षेत्रों में कई एकड़ जमीन पर लगी तरबूज, खीरा, टमाटर, लौकी और नेनुआ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इससे किसानों को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। किसानों ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत से फसलें लगाई थीं और उन्हें अपने परिवार तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए इन फसलों से काफी उम्मीदें थीं। एक महीने से 25 से 30 बंदरों का झुंड खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहा था, जिसके कारण किसानों को 24 घंटे खेतों की रखवाली करनी पड़ रही थी। बंदरों के उत्पात के बाद अब बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने बची-खुची फसलों को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया है। इस बर्बादी के कारण व्यापारी इन फसलों को खरीदने से मना कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो उनके लिए जीवनयापन करना मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधि और विधायक रोशन लाल चौधरी ने भी प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया है। विधायक ने किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles