![]()
गयाजी शहर के गांधी मैदान हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम में आज मगध प्रीमियर लीग सीजन-2 का फाइनल मैच खेला जाएगा। मगध पैंथर क्रिकेट क्लब और गयाजी यूथ क्रिकेट क्लब ट्राफी के लिए भिड़ेंगे। मगध पैंथर क्रिकेट एकेडमी के बैनर तले स्वर्गीय डॉ. फरासत हुसैन की स्मृति में हो रहे इस टूर्नामेंट ने शहर के युवा क्रिकेट को नई पहचान दी है। आयोजन की कमान दानिश के हाथ में है। तैयारी पूरी है, दर्शकों के लिए खास इंतजाम। दोपहर 12 बजे से मुकाबला शुरू होगा। फाइनल पर नजर: अनुभव बनाम आक्रामकता मगध पैंथर की ताकत उसकी संतुलित गेंदबाजी और मध्यक्रम है। कप्तान प्रीतम राज तेज शुरुआत दिला सकते हैं। जबकि गयाजी यूथ टीम की असली धार पंकज कुमार हैं। सेमीफाइनल में उनका बल्ला गरजा था। 42 गेंद में 5 छक्के की मदद से 85 रन बनाए। अगर वह चले, तो मैच का रुख पलट सकता है। पिच सूखी है, हल्की दरारें हैं। स्पिनरों को मदद मिल सकती है। ऐसे में टॉस अहम होगा। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम पर स्कोर बोर्ड का दबाव बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। पहला सेमीफाइनल: पैंथर की पकड़ मजबूत बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट अकादमी, पटना के खिलाफ मगध पैंथर ने पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बनाए। प्रीतम राज ने 16 गेंद में 27 रन बनाए। तरुण कुमार ने 23, अंकुश राज ने 22 रन जोड़े।
जवाब में पटना की टीम 18.2 ओवर में 100 पर ढेर हो गई। मैच के हीरो बने गौतम कुमार। चार ओवर में 17 रन दिए और चार विकेट लेकर विपक्ष की कमर तोड़ दी। इसी के साथ पैंथर ने फाइनल का टिकट कटाया। दूसरा सेमीफाइनल यंग बॉयज क्रिकेट क्लब के सामने गयाजी यूथ ने 174/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। पंकज कुमार ने 85 रन की विस्फोटक पारी खेली। जवाब में यंग बॉयज 133 पर सिमट गई। 18.3 ओवर में ऑल आउट। यूथ ने दमदार जीत दर्ज की। पंकज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के दौरान घराना एसोसिएट्स के मनीष कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, पुष्कर सिंह, प्रियंकर कुमार, रिया सिंह समेत खेल संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। आयोजक दानिश ने कहा कि यह मंच युवा प्रतिभाओं के लिए है। फाइनल में ज्यादा से ज्यादा दर्शक आएं।
मगध प्रीमियर लीग सीजन-2 का महामुकाबला आज:फाइनल में पैंथर-गयाजी यूथ क्रिकेट क्लब आमने-सामने; विजेता टीम को 1 लाख का इनाम मिलेगा
Date:




