Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कटिहार में बद्री महलदार हत्याकांड का खुलासा:मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में गुनाह किया स्वीकार


कटिहार के मनिहारी में बद्री महलदार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को मनिहारी अनुमंडल परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने यह जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि बद्री महलदार की हत्या 20 फरवरी 2026 को की गई थी। उनका शव धुरियाही पंचायत के मलकाईन स्थित मकई के खेत में मिला था। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। पूछताछ में आरोपी ने गुनाह किया स्वीकार जांच के दौरान पूर्णिया जिले के रौतारा निवासी सदानंद साह की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी सदानंद साह ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मनिहारी थाना क्षेत्र में अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा और सहायक थानाध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles