Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

स्वर्ण व्यवसायी ने माता-रानी को चढ़ाया 4GM का मांग टिका:कैमूर- वार्ड 24 के माता रानी मंदिर, मोहल्लेवासियों ने किया सहयोग


कैमूर के भभुआ शहर के वार्ड नंबर 24 स्थित माता रानी मंदिर से चोरी हुए आभूषणों का पता नहीं चलने के बाद एक स्वर्ण व्यवसायी ने माता रानी को सोने का मंटिका अर्पित किया है। मोहनिया के स्वर्ण व्यवसायी मुकुंद जी ने लगभग चार ग्राम सोने का मंटिका माता रानी के चरणों में भेंट किया। उनकी इस पहल से मोहल्लेवासियों में खुशी का माहौल है। मंदिर से चोरी हो गए थे श्रृंगार के आभूषण कुछ दिन पहले मंदिर से माता रानी के श्रृंगार का सामान और आभूषण चोरी हो गए थे। घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने काफी खोजबीन की, लेकिन चोरी हुए आभूषणों का पता नहीं चल सका। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर माता रानी का नए सिरे से श्रृंगार करने का निर्णय लिया। मोहल्लेवासियों के सहयोग से की गई भेंट माता रानी के नए श्रृंगार के लिए मोहनिया के स्वर्ण व्यवसायी मुकुंद जी और व्यवसायी सतीश सेठ जी से संपर्क किया गया। मोहल्लेवासियों के सहयोग से मुकुंद जी ने लगभग चार ग्राम सोने का मंटिका अर्पित किया। इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में प्रसन्नता है। मौके पर मौजूद रहे पूर्व पार्षद मंटिका अर्पित करने के दौरान वार्ड के पूर्व पार्षद दिनेश कुमार गुप्ता, स्वर्ण व्यवसायी मुकुंद जी समेत कई मोहल्लेवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने माता रानी के नए श्रृंगार के लिए किए गए सहयोग पर खुशी जताई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles