Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नशे में कार चालक ने बाइक को ठोका:मां की मौत, दे बेटे-भाई जख्मी; बरवाअड्डा में भीड़ ने कार सवार को पकड़ कर पुलिस को सौंपा


बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर जोड़ापीपल के समीप रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय रौशन परवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके चचेरे भाई अब्बुसलीम अंसारी (19), दो बेटे रिजवान अंसारी (12) और डेढ़ वर्षीय अफान गंभीर रूप से घायल हैं। अफान की स्थिति गंभीर होने पर उसे एसएनएमएमसीएच से असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवार दामोदरपुर निवासी जागेश्वर साव और वीरेंद्र कुमार को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों नशे में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के विरोध में लोगों ने 20 लाख रुपए मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड की दोनों लेन जाम कर दी। सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में जेएमएम नेता मन्नू आलम ने परिजनों और लोगों को समझाकर शांत कराया। बच्चे के बेहतर इलाज की व्यवस्था, कार सवारों पर कार्रवाई और मुआवजा दिलाने पर सहमति बनने के बाद जाम समाप्त हुआ। बोकारो: दो दुकानों में घुसा ट्रेलर, दो की मौत
एनएच-32 पर रविवार सुबह ट्रेलर बाइक सवार को बचाने में दो दुकानों पूजा स्वीट्स और हिया मिष्ठान्न भंडार में घुस गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सरदाहा के गुहीराम झा (70) और सिदाम राय (51) के रूप में हुई है। वहीं जीवनडीह की साधना देवी, रंजीत महतो, कलिकापुर के रुस्तम अंसारी और ट्रेलर चालक जहानाबाद के दिलीप कैवर्त घायल हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण जुटे और मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। मुआवजे के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles