Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में पुलिस हिरासत में मौत पर 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड:थानाध्यक्ष भी निलंबित, पुलिस का दावा- चलती गाड़ी से कूदे थे दिलशाद, परिजन बोले- मारपीट हुई


बेतिया में दिलशाद अंसारी की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने कार्रवाई की है। सहोदरा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दिलशाद अंसारी को सहोदरा थाना कांड संख्या 65/25 (2 अगस्त 2025) के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह पश्चिम चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अवरहिया बढ़ई टोला के रहने वाले थे और एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, पुलिस दिलशाद को रात में घर से ले गई थी। बाद में परिवार को उनकी एनडीपीएस मामले में गिरफ्तारी की जानकारी मिली। पुलिस का दावा- चलती गाड़ी से कूदे दिलशाद पुलिस के अनुसार, दिलशाद को गिरफ्तार कर ले जाने के दौरान शिकारपुर थाना क्षेत्र में वह चलती पुलिस गाड़ी से कूद गए। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया। हालांकि, जीएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लगाया था मारपीट का आरोप दिलशाद की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने घटना की परिस्थितियों और मौत के कारणों पर सवाल उठाए थे। अब इस मामले में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। घटना की परिस्थितियों और परिजनों के आरोपों को लेकर जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ये 6 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड निलंबित पुलिसकर्मियों में सहोदरा थानाध्यक्ष एवं पुलिस अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, सिपाही संख्या 1453 सौदागर कुमार यादव, सिपाही संख्या 1451 राज किशोर ऋषि, सिपाही संख्या 1454 कुंदन कुमार और चालक सिपाही सुमन कुमार शामिल हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles