![]()
भास्कर न्यूज|लोहरदगा
जिले के सेन्हा प्रखंड के ग्राम पंचायत भड़गांव अंतर्गत ग्राम डोका में आयोजित तीन दिवसीय खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। ये युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं। खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आपसी भाईचारा और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। ऐसे आयोजन गांवों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल के प्रति रुचि बनाए रखने की अपील की। उन्होंने शिक्षा और खेल, दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना भी जरूरी है। प्रतियोगिता में निघय आसरा बड़े भाई, चटकपुर सेन्हा प्रथम रहा। एसटी जनवल, किस्को द्वितीय रहा। एरा इलाका मेरा धमाका, अर्रु सेन्हा तृतीय रहा।
खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट में निघय आसरा बड़े भाई चटकपुर सेन्हा की टीम प्रथम रही
