Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद के जीटी रोड में चचेरे भाईयों की मौत:बरवाअड्डा ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, टुंडी से लौटने के दौरान हुआ हादसा


धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा जीटी रोड स्थित किसान चौक ओवरब्रिज पर हुआ। जहां लोहारबरवा से गोविंदपुर की ओर जा रहे थे। दोनों युवकों की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ओवरब्रिज पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव मृतकों की पहचान राजगंज थाना क्षेत्र के काशीटांड़ (करणपुरा) निवासी निमाई बाउरी और मनोज बाउरी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी रिश्तेदार को टुंडी छोड़ने गए थे और वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। 13 मई को बहन की शादी है तय इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार, 13 मई को दोनों युवकों की रिश्ते की चचेरी बहन की शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। शादी के माहौल के बीच अचानक आई इस दुखद खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उधर, पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles