Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी पुलिस ने पटना से बड़ा स्प्रिट सप्लायर दबोचा:अवैध कारोबार के नेटवर्क का खुलासा,पूछताछ जारी


मोतिहारी पुलिस ने अवैध स्प्रिट कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रमुख सप्लायर राजेश सिंह को पटना से गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को सूचना मिली थी कि रोहतास निवासी राजेश सिंह पूर्वी चंपारण में अवैध स्प्रिट का एक बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा है। वह उत्तर प्रदेश के स्प्रिट माफिया सूरज कुमार से भारी मात्रा में स्प्रिट और शराब मंगवाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में, आपूर्ति करता था। तकनीकी और मानवीय आधार पर कार्रवाई सूचना मिलने के बाद एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों का उपयोग कर राजेश सिंह का पता लगाया और उसे पटना के आशियाना-दीघा रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद राजेश सिंह को मोतिहारी लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजेश सिंह का संबंध हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) पार्टी से भी बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इस पहलू की जांच जारी है। संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी जारी पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि राजेश सिंह किन-किन लोगों को स्प्रिट की आपूर्ति करता था और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन शामिल हैं। पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में अवैध शराब और स्प्रिट कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles