बक्सर में 15 मई 2026 को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में 50 तकनीशियन पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए चयनित उम्मीदवारों को गुरुग्राम, हरियाणा में काम करने का अवसर मिलेगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह रोजगार शिविर संयुक्त श्रम भवन, आईटीआई फील्ड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में आयोजित होगा। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित रहेगा। 27 हजार रुपए तक मिलेगा वेतन प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीएसईटीएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इस शिविर में भाग ले रही है। कंपनी तकनीशियन (प्रशिक्षुता/संविदा) पद के लिए कुल 50 अभ्यर्थियों की नियुक्ति करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 20 हजार रुपए से लेकर 27 हजार रुपए तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं, 12वीं, आईटीआई अथवा डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति से पूर्व मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। रोजगार शिविर में प्रवेश निशुल्क रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अभी तक निबंधन नहीं कराया है, वे राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। नियोजनालय द्वारा बताया गया है कि कंपनी अभ्यर्थियों की योग्यता के आधार पर मौके पर ही चयन प्रक्रिया पूरी करेगी। रोजगार शिविर में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि नियुक्ति से संबंधित सभी शर्तों एवं नियमों की जिम्मेदारी नियोजक कंपनी की होगी, जबकि नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा।
बक्सर में 15 मई को रोजगार शिविर:50 तकनीशियन पदों पर भर्ती, गुरुग्राम में मिलेगा काम, 27 हजार रुपए तक वेतन