Friday, June 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, मजदूर की मौत:जमुई में गिद्धौर थाना के आगे एक्सीडेंट, दादपुर लौट रहे थे


जमुई में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। गिद्धौर थाना के आगे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर निवासी परदेशी मांझी (मोहन मांझी के बेटे) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति लखीसराय जिले के मननपुर निवासी मक्कू मांझी हैं, जो मृतक के बहनोई हैं। बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति राजकुमार मांझी सुरक्षित बच गया। मक्कू मांझी की हालत गंभीर स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परदेशी मांझी को मृत घोषित कर दिया। मक्कू मांझी की हालत गंभीर बनी हुई है। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई बताया गया कि तीनों खैरा स्थित एक चिमनी ईंट-भट्ठे पर काम करते थे और रात में बाइक से दादपुर लौट रहे थे। गिद्धौर थाना से आगे ऑटो वाहन को चकमा देने के दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह कराया गया। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles