Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

20 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, ई-फार्मेसी का विरोध


ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ने 20 मई को एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है। संगठन का दावा है कि देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट और दवा विक्रेता इस बंद में शामिल होंगे। रांची में झारखंड केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने प्रेसवार्ता कर कहा कि अवैध ई-फार्मेसी और कॉर्पोरेट कंपनियों की डीप डिस्काउंट नीति से छोटे दवा व्यवसायियों के अस्तित्व पर संकट आ गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त सत्यापन के दवा बेच रहे हैं। एक ही प्रेस्क्रिप्शन का कई बार इस्तेमाल हो रहा है। छोटे दुकानदारों पर असर एसोसिएशन का कहना है कि बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां भारी छूट देकर बाजार का संतुलन बिगाड़ रही हैं। इससे ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों के छोटे केमिस्ट प्रभावित हो रहे हैं। आवश्यक दवाओं के मार्जिन सरकार द्वारा तय होने के बावजूद अनुचित प्रतिस्पर्धा पैदा की जा रही है। जीएसआर 220 (ई) हटाएं महासचिव सुभाषचंद मंडल ने कहा कि कोविड-19 में जारी अधिसूचना जीएसआर 220 (ई) अस्थायी व्यवस्था थी, इसे हटाएं। संगठन ने ई-फार्मेसी से जुड़ी अधिसूचना वापस लेने, डीप डिस्काउंट पर रोक लगाने की सरकार से मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles