Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में ब्लैक आउट के दौरान कारोबारी की हत्या:साइलेंसर लगी पिस्टल से सिर में सटाकर मारी गोली; पिता बोले- कुछ दिखाई-सुनाई नहीं दिया


पटना सिटी में गुरुवार देर शाम ब्लैक आउट के दौरान मसाला व्यवसायी पिंटू कुमार (25) की हत्या कर दी गई। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट में हुई। अपराधियों ने वारदात के लिए ब्लैक आउट का इंतजार किया। राजधानी में सायरण बजते ही जैसे ब्लैकआउट हुआ। उन्होंने साइलेंसर लगी पिस्टल से कारोबारी को गोली मार दी। मृतका पिंटू कुमार के पिता नेपाली साव भी वहीं थे। उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण कुछ नहीं दिख रहा था। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी वारदात… 7 बजे ब्लैक आउट, 7 बजकर 2 मिनट पर हत्या पटना में युद्ध की मॉक ड्रिल को लेकर शाम के ठीक 7 बजे बिजली कट गई थी। पूरे हाट में अंधेरा हुई छा गया था। सभी कारोबारियों को पता था कि बिजली 15 मिनट के बाद आ जाएगी। इसलिए किसी ने भी जेनरेटर चालू नहीं किया। इसी अंधेरे का फायदा हत्यारों ने उठाया। ब्लैक आउट होने के ठीक 2 मिनट बाद यानी शाम 7 बजकर 2 मिनट पर वारदात हुई। ब्लैक आउट होने का इंतजार कर रहे थे अपराधी पिंटू कुमार गुरुवार शाम को अपनी टी मसाले की गद्दी पर बैठे थे। हत्यारे पहले से गद्दी के पास मौजूद दे थे। वे बस ब्लैक आउट का इंतजार कर रहे थे। ब्लैक आउट होते ही अंधेरे में दो अपराधी उनकी गद्दी तक पहुंचे। उन्होंने पिंटू के सिर ने में पिस्टल सटाकर गोली दाग दी। पिस्टल में साइलेंसर लगी होने के कारण गोली चलने की आवाज बिल्कुल नहीं आई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी अंधेरे में पैदल ही भाग निकले। पिता बोले- कुछ दिखाई-सुनाई नहीं दिया मौके पर मौजूद पिंटू के पिता नेपाली साव ने बताया, ‘अंधेरा होने के कारण कुछ नहीं दिख रहा था। किसी ने मोबाइल की लाइट भी नहीं जलाई थी। गोली की आवाज इतनी कम थी कि कुछ पता ही नहीं चला। गोली लगने के बाद जब पिंटू चीखा, तब लोग उसकी गद्दी की तरफ दौड़े। लोग पिंटू को पीएमसीएच ले गए। वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।’ भास्कर इनसाइटः पूरी रेकी और खौफनाक प्लानिंग यह हत्या अचानक नहीं हुई है। अपराधियों ने पूरी रेकी की थी। रेकी काफी बारीकी से की गई थी। अपराधियों ने ब्लैक आउट का फायदा उठाया। पता था कि 15 मिनट तक कोई जेनरेटर भी नहीं चलाएगा। साइलेंसर का इस्तेमाल साबित करता है कि शूटर पेशेवर थे। अंधेरे में सिर पर सटीक निशाना लगाना और बिना शोर के पैदल निकल जाना गहरी प्लानिंग का हिस्सा है। भीड़भाड़ वाले हाट में यह मर्डर पुलिस के खौफ और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड ने की जांच घटना की सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी राज किशोर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच कराई। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया, परिवार से पूछताछ में सामने आया है कि एक सप्ताह पहले पिंटू कुमार का कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है। आपसी रंजिश, कारोबार से जुड़े विवाद में हत्या का शक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी रंजिश, कारोबार से जुड़ा विवाद या अन्य कारण हो सकते हैं। सिटी एसपी ने बताया कि पहली नजर में यह आपसी विवाद का मामला लगता है। करीब एक सप्ताह पहले पिंटू का कुछ स्थानीय लोगों से विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण हत्या होने की संभावना है। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। परिजन ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इलाके में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से भय का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles