Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

होमगार्ड नियुक्ति में देरी के विरोध में महाघेराव कल

रांची|रांची जिला होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और शीघ्र रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आवाज उठाई है। गुरुवार को मोराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में आयोजित सामूहिक प्रेस वार्ता में उन्होंने आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि 16 मई 2026 को दिन के 11 बजे मोराबादी मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक अधिकार यात्रा निकाली जाएगी और महाघेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रांची जिले में 1614 पदों पर चल रही होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी के कारण अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि युवाओं के धैर्य और मेहनत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles