अररिया में चार दिन से लापता 3 वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार सुबह उसके नाना के भूसे के घर में मिला। घटना तारावाड़ी थाना क्षेत्र के तेगछिया गांव की है। बच्ची की पहचान तरौना भोजपुर पंचायत वार्ड संख्या-5 निवासी सुशील सिंह की बेटी लाडो उर्फ शिवानी के रूप में हुई है। वह 10 मई को अपने नाना मयानंद सिंह के घर घूमने आई थी। 11 मई को दोपहर करीब 2 बजे वह घर के बाहर खेलते समय रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजन ने पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने तारावाड़ी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भूसे के ढेर में मिला बच्ची का शव बच्ची का शव शुक्रवार सुबह तब मिला जब उसकी नानी गाय के घर में धुआं करने के लिए भूसा लेने गईं। भूसे के ढेर के पास बच्ची का शव देखकर उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ जमा होने के बाद तारावाड़ी थाना पुलिस और डॉग एस्कॉर्ट की टीम को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्ची की मां ऋतिक कुमारी ने बताया कि उनकी बेटी खेल रही थी और अचानक गायब हो गई। चार दिन तक उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग इस घटना के बाद गांव में गम का माहौल है। कई लोग इसे हत्या की घटना मान रहे हैं। पुलिस अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं कर पाई है। जांच में जुटी टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूत जुटा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल परिवार शोक में डूबा हुआ है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि 11 मई को बच्चों की गुमशुदा होने की जानकारी मिली थी। मामला दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही थी आज शव मिलने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
भूसे के ढेर में मिला बच्ची का शव:अररिया में चार दिन पहले नानी घर से हुई थी लापता, लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस