Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में आंधी में घायल व्यक्ति की मौत:रांची में चल रहा था इलाज, बाइक पर पेड़ गिरने से रिश्तेदार की पहले ही हुई थी मौत


पलामू में बुधवार शाम आए आंधी-तूफान में घायल हुए दूसरे व्यक्ति अनिल चंद्रवंशी (45) ने शुक्रवार को रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। घटना बुधवार शाम हैदरनगर हाई स्कूल-शिवालय रोड स्थित मरघटिया के पास हुई। तेज आंधी के कारण एक विशाल पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में बाइक से गुजर रहे दो लोग आ गए। इस हादसे में औरंगाबाद जिले के तिवारीडीह निवासी कामदेव चंद्रवंशी (50) की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल अनिल चंद्रवंशी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था। अनिल चंद्रवंशी हैदरनगर प्रखंड के रामबांध गांव के धोबियाडीह टोला के निवासी थे। उन्होंने दो दिनों तक जीवन के लिए संघर्ष किया, लेकिन शुक्रवार को दम तोड़ दिया। अनिल चंद्रवंशी की मौत की खबर गांव पहुंचने पर रामबांध में शोक का माहौल है। इस घटना से पूरे इलाके में गम पसरा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles