Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में निजी जमीन से कीमती पेड़ों की अवैध कटाई:15 शीशम और 5 गम्हार के पेड़ काटे, SP से न्याय की मांग


जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के सोनराडीह मौजा में निजी जमीन से कीमती पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर जबरन पेड़ काटने, जमीन पर अतिक्रमण करने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में सोनो थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिसिर मनियड्डा निवासी ममता कुमारी ने सोनो थाना में दिए अपने आवेदन में बताया कि सोनराडीह मौजा स्थित उनकी लगभग सात एकड़ निजी जमीन पर शीशम, गम्हार और सागवान जैसे कई कीमती पेड़ लगे थे। 15 शीशम और पांच गम्हार के पेड़ काट दिए गए थे ममता कुमारी के अनुसार, 12 मई की सुबह जब वह अपनी जमीन पर पहुंचीं, तो उन्होंने देखा कि वहां करीब 15 शीशम और पांच गम्हार के पेड़ काट दिए गए थे, जबकि कुछ अन्य पेड़ गायब थे। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पैनवाजन गांव निवासी विशुन देव यादव, सुरेश यादव, गौतम यादव, नंदन यादव और चंदन यादव ने मशीन लगाकर इन पेड़ों की कटाई कराई। उनके आवेदन में मशीन चलाने वाले गुड्डू सिंह, धनुषधारी सिंह और रंजीत सिंह का नाम भी शामिल है। अवैध कटाई का विरोध करने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल ममता कुमारी ने बताया कि जब उन्होंने इस अवैध कटाई का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें धमकी दी। महिला ने प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सोनो थाना पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। शुक्रवार दोपहर को पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग दोहराई। वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) तेजस जायसवाल ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles