जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला बाल कल्याण संरक्षण समिति (DCWPC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पुनर्वास से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृहों में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों के नियमित संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया। शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण की हुई समीक्षा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थानों में रह रहे शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्धारित आहार चार्ट का पालन सुनिश्चित करने तथा नियमित टीकाकरण की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परवरिश योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर बैठक में बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित परवरिश योजना की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी और आईसीडीएस अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने पंचायत स्तर पर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करने को भी कहा। बाल श्रमिकों के पुनर्वास के लिए मांगी रिपोर्ट बाल श्रमिकों के पुनर्वास के मुद्दे पर डीएम ने श्रम अधीक्षक को निर्धारित समय सीमा के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा और सरकारी सहायता योजनाओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष और सदस्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाल गृहों और बालिका गृहों में रह रहे बच्चों से लगातार संवाद स्थापित कर उनके स्थायी पुनर्वास की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीएम केयर्स योजना के बच्चों से की बातचीत बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीएम केयर्स योजना के लाभार्थी बच्चों से भी बातचीत की। उन्होंने बच्चों को पुस्तक भेंट कर प्रोत्साहित किया और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई को इन बच्चों के नियमित अनुश्रवण का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई विजेता रंजन, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जहानाबाद डीएम ने चाइल्ड प्रोटेक्शन व्यवस्था की समीक्षा की:जिला बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए