Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ के भुरकुंडा में युवक ने लगाई फांसी:किराए के घर में देर रात उठाया कदम, 15 दिन पहले ही बदला था घर


रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 29 वर्षीय मोनू सोनी के रूप में हुई है, जो पेशे से चालक था। जानकारी के अनुसार, बीती रात मोनू अपने किराए के घर में मौजूद था। उसने अपनी पत्नी से जल्दी भोजन बनाने को कहा था, लेकिन पत्नी किसी अन्य काम में व्यस्त थी। इसी दौरान मोनू ने अपने बच्चों को घर से बाहर भेज दिया और कमरे में अकेला रह गया। कुछ ही देर बाद उसने घर में लगे लोहे के एंगल में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब पत्नी घर के अंदर पहुंची, तो उसने मोनू को फंदे से लटका देखा और शोर मचा दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आनन-फानन में मोनू को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे तत्काल एकेसी अस्पताल, भुरकुंडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भुरकुंडा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है। 15 दिन पहले ही बदला था घर बताया जा रहा है कि मोनू सोनी करीब 15 दिन पहले ही इस नए किराए के घर में शिफ्ट हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी, तीन वर्षीय पुत्री और एक वर्षीय पुत्र को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles