Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

CHC अरियरी का ऑफिसर्स ने किया सरप्राइज इंस्पेक्शन:शेखपुरा में एब्सेंट और लापरवाह कर्मियों पर होगा एक्शन


शेखपुरा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और सरकारी कर्मियों की कार्यशैली में सुधार लाने के उद्देश्य से शनिवार को अरियरी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया गया। अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) संजय कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) प्रियंका कुमारी ने यह निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल परिसर में प्रशासनिक कार्यवाही तेज कर दी गई है।निरीक्षण के दौरान टीम ने सबसे पहले अस्पताल की अनुपस्थिति पंजी (अटेंडेंस रजिस्टर) की जांच की। अधिकारियों ने डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति का मिलान किया। अस्पताल में संचिकाएं सही तरीके से संधारित नहीं पाई गईं। रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की उपस्थिति की भी जांच की गई। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी टीम ने दवा स्टॉक रूम का भी जायजा लिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आम जनता को सरकार द्वारा दी जाने वाली मुफ्त दवाइयां समय पर और पर्याप्त मात्रा में मिल रही हैं या नहीं। जांच के बाद अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) संजय कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुपस्थित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जो भी अधिकारी या स्वास्थ्य कर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के ड्यूटी से गायब पाए गए हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।अपर समाहर्ता ने यह भी कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन पर विभागीय कार्रवाई तय है। मरीजों को बेहतर इलाज और दवाइयां मिलना उनका अधिकार उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज और दवाइयां मिलना उनका अधिकार है। ड्यूटी से गायब रहने वाले और काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कानूनन और विभागीय रूप से कड़ी कार्रवाई की जा रही है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इस जांच के दौरान एडीएम (विभागीय जांच) और एसडीओ के साथ जिले के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें बीडीओ और अन्य शामिल थे। अधिकारियों ने केंद्र की अन्य बुनियादी सुविधाओं जैसे साफ-सफाई और ओपीडी सेवाओं का भी अवलोकन किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles