शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड स्थित लोधीपुर गांव के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार की देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रार्थना के दौरान एक-एक कर 27 छात्राएं अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। घटना के बाद विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्राएं भूजा और नमकीन खाने के बाद प्रार्थना में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। दो की हालत गंभीर
घटना के बाद ग्रामीणों और स्कूल कर्मियों की मदद से छात्राओं को कई वाहनों से आनन-फानन में शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार दो छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी छात्राओं की स्थिति सामान्य है। बेहोश होने वाली छात्राओं में काजल, सोनाली, शांति, तनुजा और सुहानी समेत कई छात्राएं शामिल हैं। डॉक्टरों की टीम छात्राओं का इलाज कर रही
घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी डॉ. राकेश, एसडीएम प्रियंका कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम, सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ रविशास्त्री, सदर अस्पताल के डॉक्टर शैलेंद्र कुमार और टाउन थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल डॉक्टरों की टीम छात्राओं का इलाज कर रही है। वहीं प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

