Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कार के मैट के नीचे से हेरोइन बरामद:450 ग्राम खेप अरवल ले जा रहे थे तस्कर, कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास 3 धराए


भोजपुर में अंतरजिला मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने इनके पास से 450 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है। तस्कर कार से हेरोइन की खेप लेकर अरवल जा रहे थे। पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शाहपुर और अरवल जिले के कुल दस लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने खुलासा किया कि उन्होंने यह हेरोइन भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहिया गांव के तस्करों से 12 लाख रुपये में खरीदी थी और इसकी डिलीवरी अरवल में करनी थी। कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-बक्सर हाईवे पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास कार्रवाई की गई है। कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की कोईलवर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि बक्सर-पटना हाईवे से कार सवार तस्कर हेरोइन की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस ने कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका। कार में तीन युवक सवार थे। पूछताछ के दौरान युवकों ने कार में मादक पदार्थ होने की बात स्वीकार की।
मोबाइल और नगद भी मिले गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अरवल जिले के मलाही पट्टी वार्ड-15 निवासी आबिद आलम, सिपाह वार्ड-8 निवासी बिट्टू कुमार उर्फ सूरज और औरंगाबाद जिले के गोह निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कार के मैट के नीचे छुपाकर रखे गए तीन पैकेट बरामद किए गए। जांच में यह हेरोइन निकला। तीनों पैकेटों में दो पैकेट 200.03 ग्राम और एक पैकेट 50.85 ग्राम का था। कुल बरामद हेरोइन का वजन 450.91 ग्राम पाया गया। इसके अलावा मोबाइल और 780 रुपए नगद भी बरामद किए गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles