रांची| प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को कहा कि इतनी दुर्दशा के बाद भी कांग्रेस घिनौनी राजनीति से बाज नहीं आ रही है। कांग्रेस को महंगाई पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। यह राजनीतिक नौटंकी की पराकाष्ठा है। 115 देशों में पेट्रोल-डीजल में मूल्य वृद्धि हुई है। भारत में तीन रुपए की वृद्धि पर ही इतना उछल-कूद कर रहे हैं। कांग्रेस को अपने जमाने को याद करना चाहिए। साहू ने कहा कि कांग्रेस वास्तव में जनता की हितकर है तो झारखंड सरकार जो 22 प्रतिशत वैट और 1 रुपया सेस ले रही है, उसे कम कर दे। राज्य में कांग्रेस सत्ता में है, उसे वैट कम करने से किसने रोका है।

