Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

छात्र दक्षेष ने बोकारो योगासन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीपीएस चास के 9वीं के छात्र दक्षेष गोस्वामी ने चौथे जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में उन्होंने अपने शानदार कौशल, संतुलन एवं अनुशासन का परिचय देते हुए एक स्वर्ण पदक तथा एक कांस्य पदक अपने नाम किया। दक्षेष के इस उपलब्धि का श्रेय उनके निरंतर अभ्यास एवं कोच राहुल प्रताप के मार्गदर्शन को भी जाता है। छात्र को प्रशिक्षित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। निदेशिका सह प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने दक्षेष को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। विद्यालय परिवार ने दक्षेष की उपलब्धि पर हर्ष जताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles