किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में गश्त के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरिओम कुमार राय के रूप में हुई है, जो अस्पताल रोड स्थित गांधी नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। आरपीएफ द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी को रेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में केस दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संदिग्ध अवस्था में मिला युवक आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में नियमित गश्त के दौरान पोल नंबर-20 के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानों ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। नकद रुपये भी बरामद आरपीएफ के अनुसार आरोपी के पास से 1,250 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने ये मोबाइल फोन ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों से चोरी किए थे। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से ट्रेनों और स्टेशन परिसर में सक्रिय था और मौका मिलते ही यात्रियों के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर देता था। पहले भी रहा है आपराधिक इतिहास आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार युवक का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। फिलहाल रेल थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क आरपीएफ आरपीएफ ने कहा कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि रेल पुलिस और आरपीएफ संयुक्त रूप से स्टेशन परिसर में गश्त बढ़ा रही है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की कि यात्रा के दौरान अपने सामान और मोबाइल फोन का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दें।
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर RPF ने तीन फोन-नकद बरामद किए:चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल चोरी करने की बात कबूली