बांका के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बौसी बाजार स्थित डैम रोड में मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई। सड़क किनारे बने नाले से एक नवजात शिशु का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। नाले की सफाई के दौरान मिला शव प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के सफाई कर्मी मंगलवार को डैम रोड के समीप नाले की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में पड़े एक नवजात शिशु के शव पर पड़ी। शव मिलने के बाद सफाई कर्मियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बौंसी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को निकलवाया सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सफाई कर्मियों की सहायता से नवजात के शव को नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को सुरक्षित स्थान पर दफना दिया। इलाके में उठने लगे सवाल घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि आसपास संचालित निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की भी जांच की जानी चाहिए। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तीन माह का बताया जा रहा नवजात स्थानीय लोगों के अनुसार मृत नवजात की उम्र करीब तीन माह बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने से पहले इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट कहने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात का शव वहां कैसे पहुंचा।
नाले से तीन महीने के बच्चे का शव मिला:बांका में खून से लथपथ थी बॉडी, डैम रोड पर सफाई के दौरान दिखा