Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पाकुड़ में चोरी कर भाग रहीं दो महिलाओं को पकड़ा:बैंक कॉलोनी में स्थानीय महिलाओं ने पुलिस को सौंपा, 7 हजार रुपए बरामद


पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित बैंक कॉलोनी में मंगलवार को चोरी कर भाग रही एक महिला और एक युवती को स्थानीय महिलाओं ने पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को बैंक कॉलोनी निवासी कंचन कुमारी के मकान में दो महिलाएं भीख मांगने के बहाने घुसीं। उन्होंने पर्स में रखे 7 हजार रुपये चुराए और भागने लगीं। कंचन कुमारी ने जब अपने कमरे से बाहर आकर पर्स गिरा हुआ देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और उन्होंने एक महिला व उसके साथ मौजूद युवती को धर दबोचा। उनकी तलाशी लेने पर चोरी की गई राशि बरामद हुई, जिसके बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने में शामिल एक महिला व युवती को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, दोनों से थाने में पूछताछ की जाएगी और लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि महिलाओं का एक गिरोह शहरी क्षेत्र में सक्रिय है, जो भीख मांगने के बहाने घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। शहर में लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। वहीं, इस बाबत नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटना को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में दो-तीन चोरों को पकड़ा गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles