Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी में शौचालय के फ्लश से शराब बरामद:पुलिस ने छापेमारी कर 80 लीटर जब्त की,FIR दर्ज; जांच शुरू


मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के बलुआ सब्जी मंडी में पुलिस ने एक नव निर्मित भवन के शौचालय के फ्लश टैंक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान लगभग 80 लीटर नेपाली और देशी शराब जब्त की गई। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गुप्त सूचना पर कार्रवाई नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन को बलुआ सब्जी मंडी स्थित एक नव निर्मित भवन के शौचालय में अवैध शराब छिपाकर रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान शौचालय के फ्लश टैंक में शराब की बोतलें छिपाकर रखी हुई मिलीं। बरामद की गई शराब में करीब 80 लीटर नेपाली और देशी शराब शामिल है। तस्करों ने शराब को इस तरह छिपाया था कि पहली नजर में किसी को शक न हो। यह तरीका पुलिस के लिए भी नया था। गिरफ्तारी को छापेमारी जारी नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह शराब किसके द्वारा लाई गई थी और इस अवैध धंधे में कौन-कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इस कार्रवाई को शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में शराबबंदी को प्रभावी बनाने और अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles