Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा का बदमाश बेगूसराय में गिरफ्तार:2 पिस्टल, मैगजीन-गोली बरामद, थानाध्यक्ष बोले- बड़ी साजिश को अंजाम देने वाला था


बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक बदमाश को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार साहेबपुर कमाल पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हीराटोल इलाके में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नियत से एक संदिग्ध युवक हथियारों के साथ मौजूद है। इसके बाद थानाध्यक्ष ने तुरंत पुलिस टीम का गठन किया। इलाके की घेराबंदी कर पकड़ा इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 2 पिस्टल, 4 खाली मैगजीन और 5 गोली बरामद किया गया। बदमाश की पहचान मधेपुरा जिला के कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित गढ़िया गांव के रहने वाले विकास कुमार (20) के रुप में हुई है। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस कड़ी को जोड़ने में जुटी है कि आखिर ये हथियार उसे कहां से मिले और वह इन्हें लेकर किसके लिए काम कर रहा था। साथ ही उसके संपर्कों और आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles