Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Bihar Govt Approves Free Land Transfer for CISF Training Center in Kishanganj

बिहार सरकार ने किशनगंज जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए 110.12 एकड़ भूमि के निःशुल्क स्थायी हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी एक आदेश के माध्यम स

.

यह भूमि किशनगंज जिले के पोठिया अंचल, मौजा-बुढ़नेई, थाना संख्या-79, खाता संख्या-1136 के विभिन्न खेसरा में स्थित है। कुल प्रस्तावित रकबा 110.12 एकड़ है, जिसका विवरण आदेश के साथ संलग्न परिशिष्ट में दिया गया है।

कंडिका-5 को शिथिल करते हुए किया गया इस स्वीकृति को मंत्रिपरिषद की बैठक के मद संख्या-14 में दी गई मंजूरी के आलोक में प्रदान किया गया है। भूमि हस्तांतरण बिहार वित्त नियमावली, 1950 के नियम-441 और विभागीय परिपत्र संख्या-655(6)/रा०, दिनांक 16 जून 2016 की कंडिका-5 को शिथिल करते हुए किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्वीकृति इस शर्त के साथ दी जाती है कि यदि भूमि का उपयोग उस प्रयोजन के लिए नहीं किया जाता है जिसके लिए इसे दिया गया है,

तो यह स्वतः राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को वापस लौट जाएगी। अन्य शर्तें खास महाल मैनुअल के प्रावधानों और समय-समय पर जारी राजस्व विभागीय परिपत्रों के अधीन होंगी।

यह आदेश बिहार के राज्यपाल के निर्देश पर अपर सचिव आजीव वत्सराज द्वारा जारी किया गया है। आदेश की एक प्रति समाहर्त्ता, किशनगंज को सूचना और आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles