मोतिहारी शहर में मोतीझील और धनौती नदी को स्वच्छ बनाने के लिए चल रहे सीवरेज एवं एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार और मेयर प्रीति कुमारी ने बेलखाना स्थित निर्माणाधीन एसटीपी स्थल का जायजा लिया और कार्य एजेंसी व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक प्रमोद कुमार ने निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली मोतीझील और धनौती नदी में स्वच्छ पानी पहुंचेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। मेयर ने कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश मेयर प्रीति कुमारी ने बताया कि उन्होंने निगम पार्षद प्रतिनिधि रोचक झा के साथ वार्ड संख्या 33 के बेलखाना स्थित एसटीपी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। मेयर ने कार्य एजेंसी को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता से कोई समझौता न करने का सख्त निर्देश दिया। नमामि गंगे एवं शहरी विकास विभाग के तहत बुडको द्वारा मोतिहारी शहर में कुल चार एसटीपी के निर्माण की योजना पर काम किया जा रहा है। इनकी कुल क्षमता लगभग 23 MLD (मिलियन लीटर प्रतिदिन) निर्धारित है। बेलखाना में 4.5 MLD और छतौनी में 6.5 MLD क्षमता के एसटीपी का निर्माण जारी है, जबकि बरियापुर और मिस्कॉट में प्रस्तावित परियोजनाएं धीमी गति से आगे बढ़ रही हैं। 55 करोड़ की लागत से एसटीपी का निर्माण इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत करीब 55 करोड़ रुपए की लागत से एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, लगभग 400 करोड़ रुपये की राशि से शहर में सीवर नेटवर्क, इंटरसेप्शन एवं डायवर्जन कार्य, घरों को सीवर लाइन से जोड़ने और नालों के गंदे पानी के शोधन की व्यवस्था की जा रही है। मेयर ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी, प्रदूषण में कमी आएगी और मोतीझील, करारिया मन तथा धनौती नदी को साफ एवं स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। निरीक्षण के बाद मेयर ने राजा बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को भी सुना।
मेयर-विधायक ने STP निर्माण का लिया जायजा:मोतिहारी में मोतीझील-धनौती नदी को मिलेगा स्वच्छ पानी, कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश