Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में विवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या:पति काम पर गए थे, लौटे तो पत्नी की पड़ी थी लाश; कमरे से सल्फास की पुड़िया बरामद


भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पासी टोला में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद FSL की टीम मौके पर पहुंची और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य इकठ्ठा किए। मृतका के कमरे से सल्फास की पुड़िया भी बरामद हुई है। मृतका जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पासी टोला वार्ड नंबर-3 निवासी शंकर प्रसाद की 36 वर्षीया पत्नी अनीता देवी है। इधर, मृतका के पति शंकर प्रसाद ने बताया कि वह पेशे हलवाई है और शादी-विवाह और पार्टियों में मिठाई बनाने का काम करते हैं। कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर मिठाई बनाने के लिए गए थे। इसी बीच उनकी पत्नी अनीता देवी ने जहर खा लिया। घर पहुंचे तो उनकी मां ने कहा बहू लगातार उल्टी कर रही है और बेहोश हो जा रही है। उसने जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।सूचना स्थानीय थाना को दी। तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जा रहा कि सास-बहू में घरेलू कलाह को लेकर बराबर झगड़ा होता रहता था। उसी झगड़े के कारण जहर खाने की बात सामने जा रही है। बताया जाता है कि मृतका आपकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। उसे 2 बेटियां वैष्णवी कुमारी, राधिका कुमारी और एक बेटा भैरव कुमार है। इस घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles