Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बांसजोड़ा गोलीकांड मामले में एक की मौत, 9 गिरफ्तार:देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद, फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी


धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा बस्ती में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और गोलीबारी हुई। इस घटना में गोली लगने से किशुन रवानी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि विष्णु प्रमाणिक सहित कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और छह क्षतिग्रस्त चारपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं। ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने गुरुवार को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को बांसजोड़ा बस्ती में हिंसक झड़प और फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर भारी भीड़ थी और छह चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त पाए गए, जिनके शीशे टूटे हुए थे। विवाद पुरानी रंजिश के कारण शुरू हुआ था
स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि यह विवाद पुरानी रंजिश के कारण शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह मारपीट, पत्थरबाजी और गोलीबारी में बदल गई। इस दौरान किशुन रवानी और विष्णु प्रमाणिक को गोली लगी। किशुन रवानी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि विष्णु प्रमाणिक समेत कई अन्य लोग घायल हैं। तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस ने एक लाल रंग की कार की ड्राइविंग सीट के नीचे छिपाकर रखी गई एक देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में लोयाबाद थाना में दोनों पक्षों के आवेदन और पुलिस अधिकारी के बयान के आधार पर कुल तीन प्राथमिकियां (FIR) दर्ज की गई हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रजनी कुमारी, राजेश कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, मेराज अंसारी और अमीत महतो शामिल हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल, इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles