Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बरौनी डेयरी ने दिवंगत किसान के परिजनों की मदद की:25 हजार का चेक सौंपा, कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा


बेगूसराय के शेरपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति परिसर में गुरुवार को बरौनी डेयरी की ओर से दिवंगत किसान मोइन प्रवाज के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। डेयरी की नोडल पदाधिकारी शिवानी कुमारी ने मृतक की आश्रित हसीना खातून को 25 हजार रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर शिवानी कुमारी ने कहा कि बरौनी डेयरी दुग्ध उत्पादक किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि डेयरी से जुड़े किसानों को दूध का उचित मूल्य देने के साथ-साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल किसानों को रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में उनके परिवारों को हरसंभव सहयोग देना भी है। डेयरी किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनके सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दे रही है। कार्यक्रम में शेरपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव, सचिव दिलशांत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अजीत सहनी, पर्यवेक्षक कुंदन कुमार, मनोज कुमार, रुपेश कुमार, अमर यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles