Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Patna University Students Protest Budget Session 2026-27

पटना यूनिवर्सिटी में आज सीनेट की वार्षिक बैठक है। यह बैठक जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित की गई है। इस सीनेट बैठक का आज यूनिवर्सिटी के छात्र घेराव करने वाले हैं।

.

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) द्वारा ये घेराव किया जाएगा। कैंपस में पुलिसिया दमन और जर्जर व्यवस्था के खिलाफ छात्र आज कैंपस में जुटेंगे और अपनी मांगों को लेकर प्रतिरोध व्यक्त करेंगे।

छात्रों की प्रमुख मांगें

  1. हॉस्टलों और कैंपस में पुलिसिया दमन बंद करो।
  2. सशक्त और कार्यकारी GSCASH तथा जेंडर सेल लागू करो।
  3. IT Cell का निजीकरण बंद करो।
  4. सत्र नियमित करो तथा परीक्षा के एक महीने के भीतर रिज़ल्ट प्रकाशित करो।
  5. कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट में MFA कोर्स बहाल करो।
  6. सेंट्रल लाइब्रेरी में सीटें बढ़ाओ तथा उसे 24×7 खुला रखो।
  7. विश्वविद्यालय में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को सुनिश्चित करो।
  8. सभी हॉस्टलों में मेस व्यवस्था तुरंत लागू करो।
पटना यूनिवर्सिटी का जयप्रकाश नारायण सभागार।

पटना यूनिवर्सिटी का जयप्रकाश नारायण सभागार।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा

इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। पिछली एकेडमिक काउंसिल बैठक के निर्णयों को सीनेट की स्वीकृति मिल सकती है। इन कोर्स को ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने पर भी विचार हो रहा है। वहीं, सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से भूतपूर्व सैनिकों के लिए मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातक पाठ्यक्रम का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

कई नए कोर्स को मंजूरी मिलने की संभावना

वहीं, कई नए कोर्स को मंजूरी मिलने की संभावना है। इनमें स्नातक स्तर पर तीन या चार वर्षीय डिग्री कोर्स के साथ रोजगारपरक कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव शामिल है। इसके साथ ही स्नातकोत्तर के दो वर्षीय कोर्स के साथ भी रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाने पर विचार होगा। इन कोर्स को ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने पर भी विचार हो रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles