Saturday, May 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय स्टेशन की बदहाल व्यवस्था पर कृषि मंत्री भड़के:यात्रियों की शिकायत पर रेलवे अधिकारियों को फटकार, सुविधाएं सुधारने का निर्देश


बिहार के कृषि मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान लखीसराय रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की कमी देखकर नाराजगी जताई। स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों ने मंत्री से पेयजल, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के अभाव की शिकायत की। यात्रियों की शिकायत सुनने के बाद मंत्री ने तत्काल रेलवे के वरीय अधिकारियों को फोन किया। उन्होंने स्टेशन पर बदहाल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई और जल्द से जल्द यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – कृषि मंत्री कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लखीसराय स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने जोर दिया कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देना रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को स्टेशन परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य यात्री सुविधाओं को तुरंत दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को दोहराते हुए लोगों से ईंधन की खपत कम करने तथा ट्रेन और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया। कृषि मंत्री अपने एक दिवसीय लखीसराय दौरे के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर ट्रेन से देवघर के लिए रवाना हो गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles