Saturday, May 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

200 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:सहरसा रेलवे स्टेशन के पास DIU का एक्शन, कीमत 10 लाख


सहरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला सूचना इकाई (DIU) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सहरसा रेलवे स्टेशन के पास से एक महिला को 200 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। सहरसा सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने शनिवार शाम इसकी पुष्टि की। डीआईयू टीम को जानकारी मिली थी कि स्टेशन रोड स्थित एक चाय दुकान के पास मादक पदार्थों की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर आने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने चाय दुकान के आसपास घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक संदिग्ध महिला वहां पहुंची, जिसे पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया। 200 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से 200 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई है, जो संतोष ठाकुर की पत्नी बताई जा रही है। न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू सहरसा पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार महिला से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सरगना और अन्य तस्करों का पता लगाया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि स्मैक की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे स्थानीय स्तर पर किन लोगों को बेचा जाना था। आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles