Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर:युवक को कमर-हाथ पर लगी चोट, ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा से ले गई अस्पताल


पटना में चिड़ियाघर गेट नंबर 1 के पास सड़क हादसा हो गया। अज्ञात कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है। सोनू के कुल्हे, कमर और हाथ पर चोट लगी है। ट्रैफिक पुलिस की मदद से सोनू को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त उसी रूट से ट्रैफिक रेगुलेशन पदाधिकारी आकृति सहाय और उनकी टीम गुजर रही थी। उनकी घायल पर नजर पड़ी और उनलोगों ने ई-रिक्शा से घायल सोनू को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरी तरफ ठोकर मारने के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है। घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घायल सोनू के परिजन को पुलिस की ओर से एक्सीडेंट के बारे में बताया गया है। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में प्रथमिक उपचार कराया है। पुलिस ठोकर मारकर भागने वाले आरोपी कार चालक की पहचान में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर के पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles