Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कारूडीह मोड में चार ट्रेलर में टक्कर,बचे

दुमका | गोपीकांदर थाना क्षेत्र गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे में कारूडीह मोड के पास शनिवार की सुबह एक हाइवा और तीन टेलर आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि वाहन के चालक और उपचालक बाल बाल बच गए। सुबह करीब चार बजे बालू लदे एक ट्रेलर ब्रेक फैल हो जाने से 30 फिट गड्ढे में पलट गया। उसके चालक को हल्की चोट आई। दुमका की ओर तीन ट्रेलर बालू लेकर पाकुड़ की ओर जा रहे थे। कारूडीह मोड के पास आगे चल रहे ट्रेलर की ब्रेक नहीं लगने के कारण चालक ने किसी तरह से वाहन को रोका और ब्रेक लगाने के लिए प्रेशर बनाने लगा। इसी बीच पीछे चल रहे बाकी दो ट्रेलर भी दूसरे और तीसरे नंबर पर कतार लगाकर रुक गए। जबकि शुक्रवार को कोयला लदा एक हाइवा ब्रेक डाउन होने के कारण सड़क पर ही पहले से खड़ा था। सुबह बालू लदे बाकी ट्रेलर भी जब उसी स्थान पर रुके रहे तो सड़क संकुचित हो गई। इसी बीच एक दुमका से आ रहे एक ट्रेलर का ब्रेक फैल हो गया। ट्रेलर ने बालू लदे ट्रेलर को पीछे टक्कर मार दी, जिसके बाद एक एक कर ट्रेलर वाहनों में टक्कर होने लगी ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles