Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया में 37 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा शुरू:फर्स्ट शिफ्ट में हिंदी/बंगला/उर्दू/मैथिली का एग्जाम, निर्धारित समय से पहले प्रश्न-पत्र निकालना प्रतिबंधित


खगड़िया में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के निर्देश पर वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गया है। यह परिक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। जिले के कुल 37 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था से लेकर परीक्षा संचालन तक हर स्तर पर सख्त निर्देश लागू किए गए हैं। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक चलने वाली इस परीक्षा में विषयवार कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है। प्रथम पाली में मातृभाषा का एग्जाम 17 फरवरी (मंगलवार) को प्रथम पाली में मातृभाषा (हिंदी/बंगला/उर्दू/मैथिली) की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली में भी मातृभाषा की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक होगी। 18 फरवरी (बुधवार) को दोनों पालियों में गणित की परीक्षा निर्धारित है। 19 फरवरी (गुरुवार) को द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा होगी। 20 फरवरी (शुक्रवार) को सामाजिक विज्ञान, 21 फरवरी (शनिवार) को विज्ञान और 23 फरवरी (सोमवार) को अंग्रेजी की परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी। 24 फरवरी (मंगलवार) को ऐच्छिक विषय और 25 फरवरी (बुधवार) को प्रथम पाली में व्यावसायिक ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। प्रश्न-पत्रों की निकासी बैंक/वज्रगृह से गश्ती दंडाधिकारी और केंद्राधीक्षक की संयुक्त उपस्थिति में होगी। निर्धारित समय से पहले प्रश्न-पत्र निकालना प्रतिबंधित प्रथम पाली के लिए प्रश्न-पत्र सुबह 08:00 बजे से 08:45 बजे तक निकाले जाएंगे, जबकि द्वितीय पाली के लिए यह प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। निर्धारित समय से पहले प्रश्न-पत्र निकालना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। प्रश्न-पत्रों की निकासी से लेकर वितरण तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles