Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गर्दनीबाग में सड़क का एक लेन कचरे से ब्लॉक:रॉन्ग साइड से जा रही गाड़ियां, बगल में अस्पताल-मंदिर; हादसा-बीमारी का हमेशा रहता डर


गर्दनीबाग इलाके में कचरा डंप किया गया है। जिस कारण एक लेन पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। हालांकि, निगम की ओर से सफाई की जा रही है, लेकिन अभी भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। कई गाड़ियां रॉन्ग साइड से आने को मजबूर है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। डंपिंग यार्ड की एक तरफ गर्दनीबाग अस्पताल है तो दूसरी तरफ वित्त भवन, मगर फिर भी ऐसी स्थिति बनी हुई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बगल में हनुमान मंदिर है। हर समय कचरा गाड़ी के आवाजाही से कुछ कचरा उड़ के मंदिर में चला जाता है।
लोगों को किसी तरह की परेशानियां हो रही, वे क्या कहते हैं, कैसी नाराजगी है, पढ़ें रिपोर्ट…
जब भगवान ही कचरे में हैं, तो हम इंसान भी सह रहे उषा देवी ने कहा कि जब भगवान ही कचरा में हैं, तो इंसान कचरा में नहीं रहेगा। यहां जितनी भी कूड़ा गाड़ियां गुजरती है, आते-जाते भगवान के मुंह पर कचरा पड़ता है। जब भगवान ही सह रहे हैं तो हम इंसान भी सह रहे हैं। हर बार निगम प्रशासन कहती है कि डंपिंग एरिया हट जाएगा, लेकिन यहां पर और ज्यादा मात्रा में कचरा गिरने लगा है। रॉन्ग साइड से घूमकर जाना पड़ रहा, एक्सीडेंट भी हो चुका नव सीताराम पासवान ने कहा कि यहां के कचरे से आने वाली दुर्गंध से लोग काफी परेशान हैं। इससे खासकर बच्चे ज्यादा बीमार हो रहे हैं। कचरा से एक लेन ब्लॉक होने के कारण हम लोग बच्चों को दूसरी ओर से घूमाकर लेकर जा रहे हैं। बगल में अस्पताल है वहां भी जाने में काफी समय लग जा रहा है। हम लोग को घूमकर रॉन्ग साइड से जाना पड़ रहा है। इससे कई हादसे होने का भी डर है। कुछ दिन पहले तो यहां पर गाड़ियां भी टकरा गई थी। पिछले हफ्ते और 3 दिन पहले यहां पर एक्सीडेंट हुआ था।
वोट लेने के लिए पैर पड़ते, जीत जाने पर पीछे मुड़कर भी नहीं देखते किरण देवी ने कहा कि कचरा प्लांट के आसपास रहकर लोग ऐसे भी बीमार हो रहे हैं। वोट लेने के लिए पैर पड़ने और हाथ जोड़ने नेता आएंगे। जब जीत जाते हैं तो पीछे मुड़कर देखना भी नहीं आते हैं। ऐसी सरकार रहने का क्या फायदा। मैं इस सरकार से संतुष्ट नहीं हूं इसलिए वोट देने समय मैं नोटा दबाती हूं। गर्दनीबाग की स्थिति काफी बुरी है। यहां ना नीतीश कुमार देख रहे हैं और ना सम्राट चौधरी, वो लोग बस वोट लेने टाइम ही आते हैं। नगर निगम कचरा रोड पर ही गिराकर चला जाता है नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि हमें काफी परेशानी हो रही है। इस डंपिंग यार्ड के एक तरफ हॉस्पिटल है तो दूसरी तरफ की विभाग का ऑफिस है। नगर निगम कचरा रोड पर ही गिराकर चला जाता है और जब हम शिकायत करने जाते हैं तो हर बार हमें आश्वासन दिया जाता है कि उठ जाएगा। मगर जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता है।
गर्दनीबाग से कूड़ा पॉइंट को हटाया जाए डंपिंग यार्ड के पास दुकान लगाने वाले मोहम्मद मंजूर ने कहा कि एक तरफ का रोड ब्लॉक है। दाहिने साइड से ही गाड़ियां आना-जाना कर रही है। कई बार यहां हादसे भी हुए हैं। अभी यहां से कचरा हटने की उम्मीद भी नहीं है। मंत्री-विधायक कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री भी कुछ नहीं कर रहे हैं। मेरी यही अपील है कि यहां से सबसे पहले कूड़ा पॉइंट को हटाया जाए तभी स्थिति सामान्य होगी।
निगम ने एजेंसी को शोकॉज नोटिस जारी किया निगम प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यहां सफाई का काम चल रहा है। दरअसल, जब आंधी तूफान आया था तो इमरजेंसी में सफाई करने के बाद सारे कचरे को वहीं डंप कर दिया गया था। ऐसे में जो डेली का कचरा था उसे डंप करने की जगह नहीं बची। ऐसे में बाहर रोड किनारे ही डंप कर दिया जा रहा था। वहीं हाईवा में भर के कचरा रामचक बैरिया डंप किया जा रहा था, लेकिन गाड़ियां एक्स्ट्रा ट्रिप नहीं लगा रही थी इस कारण कचरे की मात्रा कम नहीं हो रही थी। इस बात के संज्ञान में आने पर नगर निगम ने एजेंसी को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। अभी काम काफी तेजी से चल रहा है और एक्स्ट्रा गाड़ियां भी लगाई गई है। दो शिफ्ट में कचरा हटाने का काम किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles