Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भागलपुर में आंधी से घर की छत पर गिरा पेड़:मलबे के नीच दबने से युवक की मौत, पत्नी और चार बच्चे घायल


भागलपुर में देर रात आई आंधी-तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। खंजरपुर इलाके में तेज हवा के चलते ताड़ का पेड़ घर पर गिर गया। जिससे घर की छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। पत्नी और चार बच्चे घायल हो गए। मृतक की पहचान नकुल यादव(35) के तौर पर हुई है। घटना बरारी थाना क्षेत्र की है। सिर में चोट लगने से गई जान मृतक के छोटे भाई सुमन कुमार ने बताया रात करीब 12 बजे के आसपास परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। आंधी के दौरान ताड़ का पेड़ सीधे मकान पर गिर गया, जिससे छत भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्य किसी तरह बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। भैया काफी देर तक मलबे के नीचे दबे रहे। मजदूरी करके घर चलाते थे काफी मशक्कत के बाद उन्हे बाहर निकाला गया। आनन-फानन में मायागंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिर में ज्यादा चोट लगने से मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों को हल्की चोट लगी है। छानबीन में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर बरारी पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का पैतृक घर घोघा क्षेत्र में है। परिवार पिछले कई साल खंजरपुर इलाके में रह रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles