Thursday, October 15, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अभियान ने विभिन्न मांगों को लेकर सदर अंचल कार्यालय परिसर में दिया धरना


भास्कर न्यूज| चाईबासा झारखंड पुनरुत्थान अभियान द्वारा बुधवार को सदर चाईबासा अंचल कार्यालय परिसर में जिले से कुपोषण दूर करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुए झारखंड आंदोलनकारी, पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह का पोस्टर अंचल सह प्रखंड कार्यालय मुख्यालय में चस्पा करने से कोल्हान के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कुपोषण दूर नहीं किया जा सकता। कोल्हान, पश्चिम सिंहभूम जिले को कुपोषण से मुक्त करने के लिए ईमानदारी से सार्थक पहल करनी होगी। इसके लिए बगल के ओडिशा के क्योंझर जिले में कुपोषण उन्मूलन हेतु डीएमएफटीसी से निर्मित मॉडल का अनुसरण करने की आवश्यकता है। झारखंड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकू ने हाटगम्हरिया अंचल के कुदापी गांव के पास सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान जाने की वजह जिला प्रशासन की लापरवाही बताई। अभियान के केंद्रीय महासचिव अमृत माझी ने कहा कि झारखंड पुनरुत्थान अभियान जिले के सभी अंचल, प्रखंड कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन करने के बाद राज्य में समता जजमेंट लागू करने के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगी। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस के सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अशोक सुंडी, मुंडा सिद्धू पुरती, मुंडा रॉबिन पाड़ेया, मुंडा दीपू सवैया, सदन पुरती, मंगल अंगारिया, अविनाश कोड़ा और अन्य उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles