2 मार्च से चलेगी टाटा-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन:आज से कर सकेंगे बुकिंग, धनबाद आने वाली कई ट्रेनों में 3 मार्च तक लंबी वेटिंग

Date:


दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने आखिरकार सोमवार को टाटानगर से होकर चलने वाली पहली होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की। ट्रेन नंबर-08181/08182 टाटा-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन 2 मार्च से 31 मार्च तक कुल 5 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन 22 कोच की होगी। वहीं, होली में 4 मार्च के ठीक पहले और बाद धनबाद से गुजरने वाली तकरीबन सभी ट्रेनों में वेटिंग लग चुकी है। विभिन्न रूटों में विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है, लेकिन धनबाद होकर अब तक कुछ ही होली स्पेशल की घोषणा हुई है। इधर, टाटा-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन के चलने से बिहार के बरौनी, खगड़िया, बेगूसराय, मानसी, कटिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। रेलवे सर्कुलर के मुताबिक ट्रेन नंबर- 08181 टाटा-कटिहार होली स्पेशल टाटानगर से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 7.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। 08182 कटिहार-टाटा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10.30 बजे खुलेगी और अगले दिन यानी बुधवार सुबह 4.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में टिकट की बुकिंग मंगलवार से शुरू हो जाएगी। होली के बाद धनबाद से इस तरह चलेंगी विशेष ट्रेनें
03309 धनबाद-दिल्ली : 7 व 10 मार्च
03310 दिल्ली-धनबाद : 8 व 11 मार्च
03379 धनबाद-एलटीटी : 10 से 24 मार्च तक हर मंगलवार
03380 एलटीटी-धनबाद : 12 से 26 मार्च तक हर गुरुवार
03677 धनबाद-गोरखपुर : 9 मार्च
03678 गोरखपुर-धनबाद : 9 मार्च होली में या पहले… धनबाद होकर ये विशेष ट्रेनें
08753 दुर्ग-मधुबनी : 1 मार्च
08754 मधुबनी-दुर्ग : 2 मार्च
07005 चर्लपल्ली-रक्सौल : 23 एवं 28 फरवरी, 1 मार्च
07006 रक्सौल-चर्लपल्ली : 26 फरवरी, 3 एवं 4 मार्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM Modi and France President Macron hold talks in Mumbai

Prime Minister Narendra Modi on Tuesday (February 17, 2026)...

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री क्षिति गोस्वामी की बेटी समेत 4 लोग भाजपा में शामिल

Table of Contentsसॉल्ट लेक कार्यालय में शमिक भट्टाचार्य ने...

Tilak Varma ruled out of first three T20Is against New Zealand

India batter Tilak Varma has been ruled out of...
Join Us WhatsApp