Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में 30 मई को जॉब कैंप:200 युवाओं को ऑपरेटर-इलेक्ट्रिशियन का रोजगार, बिहार के युवा ले सकेंगे भाग


अररिया में बेरोजगार युवाओं के लिए 30 मई, शनिवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप जिला नियोजनालय परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। हरियाणा की अवसर एचआर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम, ऑपरेटर और इलेक्ट्रिशियन के पदों पर सीधी भर्ती करेगी। कुल 200 रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिनमें ऑपरेटर और इलेक्ट्रिशियन के लिए 100-100 पद शामिल हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार, बिहार के किसी भी जिले के बेरोजगार युवक इस कैंप में भाग ले सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास, आईटीआई या डिप्लोमा निर्धारित की गई है। ऑपरेटर पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और इलेक्ट्रिशियन पद के लिए 18 से 35 वर्ष है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह ₹15,000 से ₹22,000 तक वेतन दिया जाएगा। इस जॉब कैंप में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे; महिला अभ्यर्थियों के लिए इस बार कोई पद उपलब्ध नहीं है। अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आईटीआई/डिप्लोमा प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति लानी होगी। कैंप में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि कंपनी निजी क्षेत्र की है, इसलिए चयन, वेतन, कार्यस्थल और अन्य शर्तों की जिम्मेदारी नियोजक की होगी। जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने सभी इच्छुक बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जॉब कैंप में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह कैंप अररिया और आसपास के जिलों के उन युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है, जिन्होंने तकनीकी शिक्षा प्राप्त की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles