Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में रेलवे के दो कर्मचारियों ने की शादी:भूली शिव मंदिर में भरी मांग, कोर्ट मैरिज के लिए थाना में भरा बॉन्ड, स्थानीय बने गवाह


धनबाद में गुरुवार को प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया, जहां रेलवे के दो कर्मचारियों ने सामाजिक स्वीकृति के साथ शादी कर ली। भूली थाना के पास स्थित शिव मंदिर में युवक और युवती ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए। विवाह समारोह में पांडरपल्ला बस्ती के लोग और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नवविवाहित जोड़े के गवाह बने। जानकारी के अनुसार, दोनों ने कोर्ट मैरिज के लिए थाना में बॉन्ड भी भरा है। जिससे उनके रिश्ते को कानूनी मान्यता भी मिल सके। मंदिर परिसर में आयोजित इस सादे लेकिन भावनात्मक समारोह ने आसपास के लोगों का ध्यान आकर्षित किया। लंबे समय से चल रहा था प्रेम संबंध बताया जा रहा है कि पांडरपल्ला निवासी रानी कुमारी और बैंकमोड़ निवासी अमित कुमार दोनों रेलवे में कार्यरत हैं। लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध काफी समय से चल रहा था। अमित अक्सर रानी से मिलने पांडरपल्ला आते थे, जिससे बस्ती के लोगों को उनके रिश्ते की जानकारी हो गई थी। धीरे-धीरे यह बात पूरे इलाके में फैल गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और बस्तीवासियों ने दोनों को सामाजिक रूप से विवाह करने की सलाह दी, ताकि उनके रिश्ते को समाज में मान्यता मिल सके। लोगों की पहल पर ही दोनों ने परिवार और समाज के सामने शादी करने का निर्णय लिया। नवदंपती ने जताई खुशी, लोगों ने दी शुभकामनाएं तय कार्यक्रम के अनुसार शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों का विवाह संपन्न हुआ। शादी के दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा और उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं के साथ नवदंपती को आशीर्वाद दिया। विवाह के बाद दोनों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। अब समाज के सामने अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles